कोई भी व्यक्ति न्याय और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे”

“कोई भी व्यक्ति न्याय और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे”

गिरिडीह : रांची JHALSA के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के चेयरमैन मार्तंड प्रताप मिश्रा एवं सचिव सफदर अली नैयर के मार्गदर्शन में शक्रवार को सरिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ DLSA के LADC डिप्टी चीफ गौरी शंकर सहाय, पैनल अधिवक्ता अमित कुमार, सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी और सीएलएफ रीना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। JSLPS की महिलाओं ने अतिथियों का झारखंडी जोहार माला और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस शिविर को संबोधित करते हुए LADC डिप्टी चीफ गौरी शंकर सहाय ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और उनके अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है।

पैनल अधिवक्ता अमित कुमार ने कहा कि “कोई भी व्यक्ति पैसों के कारण न्याय से वंचित न रहे” । उन्होंने उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा, छोटे मामलों का सुलह-समझौते से निपटारा और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए PLV से संपर्क करने की जानकारी दी। साथ ही महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और श्रम कानूनों पर भी विस्तार से चर्चा की।

सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत गठित विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य, समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चिरुआ रफीक अंसारी, कोइरीडीह के बालेश्वर मरांडी, मंदरामो पश्चिमी के महेन्द्र मंडल, बीपीआरओ संजय वर्णवाल, बीसीएसबीएम अमित वर्मा, PLV प्रदीप कुमार, सचिव बैजनाथ, कैलाश कुमार सहित सभी पंचायत सचिव, मुखिया, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000