सहोदया धनबाद इंटर स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2025 (झरिया क्लस्टर) में डीएवी सिंदरी के छात्रों का उत्तम प्रदर्शन*

*सहोदया धनबाद इंटर स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2025 (झरिया क्लस्टर) में डीएवी सिंदरी के छात्रों का उत्तम प्रदर्शन*

JNMS खेल ग्राउंड डिगवाडीह में आयोजित सहोदया स्कूल काम्पलेक्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के प्रथम मुकाबले में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सिंदरी के बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता के फाइनल में 10 में से 7 बच्चों ने जगह बनाई।
पदक तालिका
1.जय नारायण महतो XI A (ऊंची कूद)- स्वर्ण
2.अमरदीप मरांडी IX A (200 मीटर)- स्वर्ण
3.किसलय कुंदन XII A (शॉट पुट)- रजत
4.बिट्टू मंडल XII A (भाला फेंक)- रजत
5.आयुष कुमार महतो X A (लंबी कूद)- रजत
6.वर्षा कुमारी XII A (लंबी कूद)- स्वर्ण
7.अप्सरा कुमारी IX A (शॉट पुट)- रजत

4×100 मीटर रिले – जय नारायण महतो,किसलय कुंदन,बिट्टू मंडल,अमरदीप मरांडी- रजत पदक के साथ अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया और फाइनल मुकाबले के लिए अपना स्थान पक्का किया।
वहीं फाइनल प्रतियोगिता में क्रमशः निम्न छात्रों ने पदक अपने नाम किए।
1.जय नारायण महतो XI A (ऊंची कूद)- *स्वर्ण*
2.अमरदीप मरांडी IX A (200Mt) – *रजत*
इन बच्चों के प्रशिक्षक और मार्गदर्शक अमित कुमार सिंह और शिवानी सिंह के अथक प्रयास और मेहनत से सभी बच्चों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता हांसिल की। शिक्षक अनूप कुमार मंडल ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण में मदद की। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को खेल का महत्व बताते हुए खेल के प्रति अभिरुचि बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि खेल भावना के साथ खेलते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के प्रोत्साहित होना चाहिए। ये बच्चे दूसरे बच्चों के प्रेरणा बनेंगे। आज खेल के माध्यम से भी भविष्य संवारा जा सकता है। प्राचार्य ने विद्यालय में सभी बच्चों और इनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया, इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000