भाकपा माले बलियापुर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक बलियापुर पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक

भाकपा माले बलियापुर प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक बलियापुर पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रुप से पोलित ब्यूरो सदस्य सह पुर्व विधायक काॅ0 आनन्द महतो,राज्य सचिव कॉ0 मनोज भक्त एवं पोलित ब्यूरो सदस्य काॅ0 हलधर महतो उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता काॅ0 गणेश चंद्र महतो व संचालन जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद ने की। बैठक में जोहार झारखंड संकल्प अभियान के तहत प्रखंड में सद्स्यता अभियान एवं सांगठनिक पर रिपोर्ट प्रस्तूत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य सह पुर्व विधायक कॉ0 आनन्द महतो ने कहा कि मार्क्सवाद अल्पसंख्यक को बहुसंख्यक से जोड़ता है। इस परिस्थिति में सभी को जितना एकजुट करेंगे उतना ही मजबूत होंगे। आन्दोलनो को जनता के बीच ले जाना होगा। राजनीति का उत्थान का समय आ गया है। एकजुट होकर कम्युनिष्ट आँदोलन को बढ़ाना होगा। इसके लिए जनता की सहभागिता जरुरी हैं।
राज्य सचिव कॉ0 मनोज भक्त ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सद्स्यता अभियान को तेजी से चलाना होगा। शाखा स्तर से लेकर जिला तक संगठन का निर्माण किया जायगा। संगठन विस्तारीकरण एवं सुदृढ़करण से ही किसान-मजदुर, छात्र-नौजवानो, महिलाओं के सवालों पर आँदोलन विकसित किया जायगा।
पोलित ब्यूरो सदस्य काॅ0 हलधर महतो ने कहा कि सदस्यता अभियान पंचायत स्तर पर चलाकर हरेक बूथों को मजबूत किया जायगा। महिला,नौजवानो एवं छात्रों के बीच ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ना होगा।
अंत में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 फरवरी को एक अति आवश्यक बैठक की जाएगी एवं आगामी 16 मार्च को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की जाएगी
बेठक में जिला सचिव बिंदा पासवान ,अविनाश महतो, देवाशीष पांडे ,कृष्णा दा ,दिलीप महतो ,शीतल दत्ता ,काशीनाथ मंडल , आशुपति महतो ,रघुनंदन सिंह ,सीमा देवी , रोहित महतो,चंदन भूमिहार, भजोहरी महतो , विनोद कालिंदी, गोपाल बावरी,संतोष कुमार रवानी,अर्जुन महतो, राहुल कुमार साहू, बापी कुमार मंडल ,किशोर कुमार सिंह ,प्रकाश कुमार महतो ,राजेश बिरूवा,विजय पासवान, शिव बालक पासवान आदि सक्रिय कामरेड साथी मौजूद थे l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000