बरारी मोड पर ओमनी के धक्के से सिंदरी के सन्नी की मौत सिंदरी

बरारी मोड पर ओमनी के धक्के से सिंदरी के सन्नी की मौत

सिंदरी । शुक्रवार की देर रात टाटा जामाडोबा से ड्यूटी कर अपनी बाईक पर घर वापस लौट रहे सन्नी कुमार रजक (32) को तेज रफ्तार ओमनी ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दुर्घटना स्थल पर ही सन्नी की मौत हो गई। सन्नी परसबनिया पंचायत के मुखिया राजाराम रजक उर्फ भानू रजक का दामाद है। मुखिया भानू रजक ने बताया कि सन्नी कुमार रजक रांगामाटी सिंदरी में रहता था। एक वर्ष पहले भानू रजक की बेटी से शादी हुई थी और उनदोनों का एक माह का एक पुत्र है। रोते हुए मुखिया ने बताया कि दुधमुंहे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है।
सन्नी के भाई सिंदरी के राँगामाटी जय माता दी मंदिर सदस्य सूरज कुमार रजक ने बताया कि जोड़ापोखर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वह दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सन्नी कुमार को एंबुलेंस से चासनाला सीएचसी पहुंचाया। जहाँ जाँच के बाद चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। जोड़ापोखर पुलिस की सूचना पर रात लगभग 1 बजे सूरज चासनाला सीएचसी पहुंचा। जहाँ सन्नी मृत पड़ा हुआ था। सूरज ने बताया कि जोड़ापोखर पुलिस ने दुर्घटना स्थल से ओमनी जे एच 10 ए एन 6107 और सन्नी कुमार रजक की बाईक जे एच 09 बी ए 9036 को जप्त कर थाना लाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दी है। मृतक के भाई सूरज कुमार रजक ने जोड़ापोखर थाने में आवेदन पत्र देकर ओमनी के मालिक और चालक पर कारवाई करने का अनुरोध किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000