धनबाद स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: तीसरी आंख की मदद से 17 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

धनबाद स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन: तीसरी आंख की मदद से 17 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी की मदद से रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर मंडल अंतर्गत धनबाद रेसुब पोस्ट की विशेष टास्क टीम और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में कालका छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए युवक के पास से भारी-भरकम पिठू बैग और एक अन्य झोले की तलाशी लेने पर कुल सत्रह दशमलव दो पांच लीटर रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत सत्रह हजार तीन सौ रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम रोहित गिरी उम्र उनतीस वर्ष निवासी तरेगना मसौढ़ी जिला पटना बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह धनबाद सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से इस शराब की खेप को गया और फिर वहां से ट्रेन बदलकर मसौढ़ी ले जाने की फिराक में था। जब्त की गई चौबीस बोतलों में उत्तर प्रदेश झारखंड और पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए उपलब्ध अलग-अलग आकार की शराब शामिल है। सहायक उप निरीक्षक जीबलाल राम के नेतृत्व वाली टीम में हेड कांस्टेबल बबुलेश कुमार कांस्टेबल संजीव कुमार विकास कुमार और अमित कुमार शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त को जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंपा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000