बगोदर-सरिया में दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की राह हुई आसान, निविदा आमंत्रित।

बगोदर-सरिया में दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की राह हुई आसान, निविदा आमंत्रित।

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। माननीय बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो जी के प्रयास से बगोदर एवं सरिया प्रखंड में दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है।

बगोदर प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत के बूढ़ाबांध से पोखरिया नीचे टोला के पहुंच पथ में जमुनिया नदी के पनघट पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण प्रस्तावित है।

वहीं, सरिया प्रखंड अंतर्गत अमनारी पंचायत के ग्राम करनोडीह में बरसोती नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।

इन दोनों पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के विकास और गांवों के बीच संपर्क व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक श्री नागेन्द्र महतो जी के प्रयास से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000