मडमों में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, नावाडीह बनी विजेता, मुख्य अतिथि शामिल हुए बगोदर विधायक।

मडमों में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, नावाडीह बनी विजेता, मुख्य अतिथि शामिल हुए बगोदर विधायक।

विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मडमों में न्यू सनराइज क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो शामिल हुए।फाइनल मुकाबला नावाडीह एवं मकोली की टीम के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए नावाडीह की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹20 हजार तथा उपविजेता टीम को ₹15 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। बगोदर विधायक श्री नागेन्द्र महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक श्री नागेन्द्र महतो ने दोनों टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, मुखिया कुन्ती देवी, पूर्व मुखिया बिनोद यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश साव, उप मुखिया पूनम कुमारी, कमिटी पदाधिकारी सुखदेव महतो, घनश्याम महतो,भेखलाल महतो, बंटी राज, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, लाखेंद्र महतो, फूलचंद पटेल, राजेंद्र कुमार, ललिता कुमारी, अनीता देवी, डॉ. जीवधन महतो, कैलाश महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000