बगोदर। मांझीलाडीह-अमनारी मार्ग (भाया जमुवारी) के समीप क्षतिग्रस्त कलवर्ट पुलिया के निर्माण को लेकर बगोदर

बगोदर। मांझीलाडीह-अमनारी मार्ग (भाया जमुवारी) के समीप क्षतिग्रस्त कलवर्ट पुलिया के निर्माण को लेकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो की पहल के बाद शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण किया।बताया गया कि करीब 25-30 वर्ष पुरानी कलवर्ट पुलिया भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण चारपहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। पुलिया के दोनों ओर पक्की सड़क होने के बावजूद लंबे समय से इसका निर्माण नहीं हो पाया था।

 

इस मामले को लेकर विगत दिनों विधायक नागेंद्र महतो ने ग्रामीण कार्य विभाग को पत्र लिखकर स्थल निरीक्षण करते हुए प्राक्कलन तैयार करने तथा अविलंब प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की थी।स्थल निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए यहां बड़े पुल के निर्माण की आवश्यकता है। विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मरांडी एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि लखेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000