JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने एवं शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच कराने एवं शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को अविलंब वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा की ओर से गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों की मांगों के समर्थन में DC-SP कार्यालय का घेराव किया गया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार से JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने तथा छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिपक्ष के नेता श्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय, बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक श्रीमती मंजू कुमारी, जिला प्रभारी श्री सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री महेंद्र वर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष श्री रंजीत राय सहित भाजपा के कई ज्येष्ठ-श्रेष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000