लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने नवपदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार से औपचारिक

लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने नवपदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने विशेष रूप से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात रखी।

उपायुक्त संदीप कुमार ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जिले के विकास के लिए सकारात्मक और ठोस पहल की जाएगी तथा जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुलाकात के बाद अनीता देवी ने इसे सकारात्मक और परिणामदायी बताते हुए विश्वास जताया कि नए उपायुक्त के नेतृत्व में लातेहार जिले का विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा और जनता की अपेक्षाएं पूरी होंगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000