सिंदरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद।

सिंदरी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद।

धनबाद। स्थानीय सिंदरी नगर कांग्रेस इंटक कार्यालय में बुधवार 27 मई 2026 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राज बिहारी यादव ने की। इस मौके पर सिंदरी नगर के तमाम कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू: राज बिहारी यादव
सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने कहा कि देश के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी, योजना आयोग की शुरुआत की और विज्ञान व तकनीक को बढ़ावा देकर आधुनिक भारत का खाका खींचा।
वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके मुख्य योगदानों को रेखांकित करते हुए कहा कि
आधुनिक भारत की नींव उन्होंने भारी उद्योगों, बांधों जिन्हें वे आधुनिक भारत का मंदिर कहते थे और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना की। उनके कार्यकाल में ही IIT, IIM और AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान बने।
लोकतंत्र और संविधान वे लोकतांत्रिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल समर्थक थे। संविधान सभा में उनके द्वारा पेश किया गया उद्देश्य प्रस्ताव’ ही भारतीय संविधान की आधारशिला बना।
नियोजित अर्थव्यवस्था। पंचवर्षीय योजनाओं’ की शुरुआत और योजना आयोग के गठन से देश में कृषि और उद्योग के क्षेत्रों को नई दिशा मिली।
विदेश नीति शीत युद्ध के दौर में उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन NAM का नेतृत्व कर वैश्विक पटल पर भारत की स्वतंत्र पहचान और संप्रभुता को बनाए रखा।
शिक्षा और बाल कल्याण बच्चों के प्रति उनके अगाध प्रेम के कारण ही उनका जन्मदिन 14 नवंबर आज पूरे देश में ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सेवा दल के वरिष्ठ व कद्दावर कांग्रेस नेता श्री अनंत सिंह उर्फ छोटू सिंह को सिंदरी नगर अध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश जी, जिला सचिव अजय सिंह, प्रदेश सेवा दल के पूर्णेंदु सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी विदेशी सिंह, सिंदरी नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष नारद यादव, सिंदरी नगर उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, मोहम्मद हाकिम, सिंदरी नगर उपाध्यक्ष सुबोध पांडे, जिला सचिव सुखदेव हांसदा, सिंदरी नगर सचिव नकुल कुमार वर्मा, सिंदरी नगर यूथ कांग्रेस के संतोष सिंह, शैलेश पंडित, मुन्ना पांडे और सेवा दल के वरिष्ठ कांग्रेसी मुजफ्फर हुसैन राही समेत भारी संख्या में सम्मानित नेता, अभिभावक और गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में पंडित नेहरू के महान व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000