मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में दिग्विजय दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में दिग्विजय दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

लोकेशन धामनोद. माँ नर्मदा महाविद्यालय में दिग्विजय दिवस (स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण दिवस) के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला धार के जिला प्रचारक श्री सुमित जी पाराशर एवं माँ नर्मदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के संचालक डॉ. मनोज नाहर एवं श्रीमती रीना नाहर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में सामाजिक सद्भाव संयोजक श्री हुकुमजी चौहान, व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री राकेशजी पाटीदार तथा जिला सह-प्रचारक श्री अमीश जायसवाल भी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य धामनोद की टोली द्वारा स्वामी विवेकानंद पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

 

मुख्य अतिथि श्री सुमित पाराशर जी ने “भारत का गौरवशाली इतिहास” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि “भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवता का अद्वितीय संगम है।” उन्होंने भारत के परंपरागत गौरव और वर्तमान गौरव का बेहतरीन वर्णन किया तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “स्वामी विवेकानंद का संदेश आज भी हमें यह याद दिलाता है कि यदि हम आत्मविश्वास और परिश्रम को अपनाएँ तो भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि “युवा शक्ति जब राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर होती है तो असंभव भी संभव हो जाता है।”

 

कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद नाहर जी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, यदि विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारें तो भारत पुनः विश्वपटल पर अपना गौरवशाली स्थान प्राप्त करेगा।”

 

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक रितिक सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य धामनोद की टोली के सदस्य – श्री विशालजी पाटीदार, श्री प्रतीकजी जोशी, श्री साहिलजी उपाध्याय, श्री कृष्णजी जायसवाल, श्री तरुणजी प्रजापत, श्री अमितजी शिंदे तथा श्री शुभमजी पटेल – भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000