सिंदरी में तीन क्वार्टरों में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, सामान व नकदी के साथ दो गिरफ्तार

सिंदरी में तीन क्वार्टरों में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, सामान व नकदी के साथ दो गिरफ्तार
​सिंदरी थाना क्षेत्र में पिछले माह 3 क्वार्टरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी पहले से ही किसी अन्य मामले में जेल में बंद है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंदरी थाना में चोरी के संबंध में कांड संख्या 50/2026, 51/2026 और 52/2026 दर्ज किए गए थे। अनुसंधान के दौरान मिली गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने मस्जिद टोला बलियापुर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद फैजान और 27 वर्षीय शेख साहीद को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक LED TV, कांसा व पीतल के बर्तन, जेवर रखने वाला बैग तथा 68,320 रुपये नकद और सिक्के बरामद किए गए हैं।
​इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी राहुल पाल चाकूबाजी के एक मामले में पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000