शैल देवी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित, रूप सज्जा प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने लिया भाग

शैल देवी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित, रूप सज्जा प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने लिया भाग

सिंदरी। सिंदरी स्थित गौशाला बाजार, मोतीनगर के शैल देवी पब्लिक स्कूल प्रांगण में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम दरबार, कृष्ण-सुदामा प्रसंग, मटका फोड़ एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप महतो द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आयोजित रूप सज्जा प्रतियोगिता में कुल 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने श्री कृष्ण, राधा, सुदामा, देवकी, यशोदा, श्री राम, हनुमान एवं माता सीता का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी प्रत्याश, ऋषिका, अक्षत, रेयांश, जानवी, भारती, शलिफा, अभि, अनन्या, उमर, अभिमन्यु और प्रतीक को मीडिया कर्मी नरेंद्र जोशी एवं अन्य मीडिया बंधुओं द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर राजू मंडल, आयुष, बिनोद कुमार सिंह प्रधानाचार्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इसके अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं में रूबी कुमारी, सुरेश लाल, नीलम वर्मा, सुजाता कुमारी, कुमारी तुलिका, सुधा कुमारी, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, विजेता कुमारी, पूजा कुमारी, अमरेन्द्र सिदार, संजय चटर्जी और कर्णेश सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य बिनोद कुमार सिंह ने अभिभावकों को अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, देवी-देवताओं एवं महापुरुषों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000