51 फीट ऊँचा राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप बजरंग दल ने किया भूमि पूजन

51 फीट ऊँचा राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप बजरंग दल ने किया भूमि पूजन

सिंदरी । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सिंदरी के राँगामाटी जय माता दी मंदिर प्रांगण में स्थित प्रभु श्रीराम की मूर्ति के लिए 51 फीट ऊँचा मंदिर निर्माण के लिए विजयादशमी के अवसर पर भूमि पूजन किया। इसके पहले भारी बारिश के बीच कल्पना टॉकीज सिंदरी सिनेमाघर के सामने स्थित ऊँ श्री साईं बाबा टूर एंड ट्रैवल्स से गाजे बाजे के साथ प्रभु श्रीराम का विजय जुलूस भव्यतम रुप से निकाला गया। इसमें काफी संख्या में बजरंगी शामिल हुए।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग मंत्री सोनू गिरी ने भूमिपूजन पंडित संतोष पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाया गया। भारी बारिश पर बजरंगियों का उत्साह भारी पड़ा और बजरंगी भूमि पूजन में डटे रहे। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पहले संपन्न करा लिया जाएगा। इसके साथ ही नवनिर्मित राम दरबार का भी उद्घाटन आगामी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव को किया जाएगा। इसपर अभियंताओं का दल कल से कार्य करेगा। भूमि पूजन के दौरान जमीन खोदकर ईंट रखा गया और निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, विजय सिंह, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी, जय माता दी मंदिर समिति अध्यक्ष अविनाश सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय सिंह, बजरंग दल सिंदरी प्रखंड संयोजक रंजीत कुमार निषाद, सिंटू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार ठाकुर, प्रखंड मंत्री नीरज गिरी, रोहित सिंह, विनोद यादव, विकास बाउरी, दिलीप, अभिषेक भगत, देव कर्मकार, विवेक शर्मा, करण सिंह, अभिषेक वाजपेयी सहित सैकड़ों की संख्या में बजरंगी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000