RJD प्रत्याशी की गिरफ्तारी से चढ़ा सियासी पारा, झारखंड पुलिस के एक्शन से गठबंधन में उभरे मतभेद*

*RJD प्रत्याशी की गिरफ्तारी से चढ़ा सियासी पारा, झारखंड पुलिस के एक्शन से गठबंधन में उभरे मतभेद*

रांची न्यूज़:-बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सासाराम से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। झारखंड पुलिस ने 20 वर्ष पुराने एक मामले में साह को गिरफ्तार किया, जिसे राजद ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। इससे गठबंधन में पहले से व्याप्त खटास को और गहरा किया है।राजद ने इसपर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताई है। बीते 20 अक्टूबर को सत्येंद्र साह सासाराम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिए गए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही झारखंड पुलिस की टीम ने गैर जमानती वारंट के आधार पर उन्हें हिरासत में ले लिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार साह के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इस घटना को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के बीच बढ़ती खटास से जोड़ा जा रहा है। बिहार चुनावों में सीट बंटवारे पर सहमति न बन पाने के कारण झामुमो ने सोमवार को ही महागठबंधन से किनारा कर लिया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000