नाबालिग युवती के साथ सिंदरी के जीत को ले गई बंगाल पुलिस

नाबालिग युवती के साथ सिंदरी के जीत को ले गई बंगाल पुलिस

सिंदरी । बलियापुर थाना अंतर्गत सिंदरी के राँगामाटी आर एम के फोर के नजदीक प्राइवेट आवास निवासी संटू गोराई के पुत्र जीत को गुरुवार को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई। बंगाल पुलिस जीत के साथ उसके द्वारा रानीगंज से भगाकर लाई गई नाबालिग युवती को भी ले गई है।

युवती के मामा ने बताया कि उसकी रानीगंज निवासी 15 वर्षीय नाबालिग भगिनी के साथ जीत ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद जीत उसके साथ लगातार संपर्क में था। विगत 3 नवंबर को युवती का जन्मदिन था और वह मंदिर जाने के लिए घर से बोल कर निकली थी। बाद में परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि वह सिंदरी में जीत के साथ आई है। युवती के मामा ने बताया कि विगत 4 नवंबर को परिजनों द्वारा सिंदरी आने पर जीत के माता पिता ने भगिनी को वापस नहीं भेजा। उसके बाद रानीगंज थाना में युवती के पिता की शिकायत पर बलियापुर पुलिस की मदद से दोनों को रानीगंज पुलिस थाना लाई है।

बलियापुर थाना प्रभार प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि रानीगंज पुलिस जीत और रानीगंज की युवती को अपने साथ ले गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000