बीसीसीएल के सुदामडीह ए एस पी कोलियरी से पांच सौ बोरी अवैध कोयला किया गया जप्त।

बीसीसीएल के सुदामडीह ए एस पी कोलियरी से पांच सौ बोरी अवैध कोयला किया गया जप्त।

गुरुवार को दोपहर में 2:00 बजे झरिया सुदामडीह बीसीसीएल के सुदामडीह ए एस पी कोलियरी के समीप अवैध मुहाना बना कोयला चोरों द्वारा जमा किया गया पांच सौ बोरी अवैध कोयला सी आई एस एफ व सुदामडीह पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी जप्त किया है। जबकि 500 मीटर की दूरी में सुदामडीह थाना है। बार-बार सुदामडीह थाना क्षेत्र में छापामारी होती है मगर फिर अवैध कोयला की चोरी जारी होती है हालांकि छापामारी होती ही क्यों है जब अवैध माइनिंग चलवाना है तो

बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कोयला जप्त किया गया।जब की इस घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर बड़े पैमाने में कोयला का अवैध कारोबार जम कर जारी है इस ओर न तो पुलिस प्रशाशन न ही बीसीसीएल प्रबंधन का ध्यान है।कोयले का कारोबार नाक के नीचे से किया जा रहा है।सुदामडीह पुलिस प्रशाशन,व सीआई एस एफ रोक लगाने में असफल साबित होते दिख रहे है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं इस बारे में बीसीसीएल के सिक्यूरिटी इंचार्ज राम चंद्र मांझी ने बताया कि पांच सौ बोरी भरा अवैध कोयला जप्त किया गया है।जिसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000