मनसनकी दुकानदार ने अधेड़ सफाई-कर्मी महिला को सरेआम बाजार में पीटा।

मनसनकी दुकानदार ने अधेड़ सफाई-कर्मी महिला को सरेआम बाजार में पीटा।

झरिया(धनबाद): एक योर जहां पुरे देश के साथ-साथ कोलांचल नगरी मे गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर शहीदो की वीरता को यादकर अपनी हक अधिकार के लिए संबिधान के प्रति कानून लोगों को बताया जाता है, वहीं भरी बजार मे एक दलित गरीब सफाई कर्मी महिला के साथ मारपीट करना न्यायसंगत नहीं हैं उक्त बातें बाल्मीकि महापंचायत अध्यक्ष पंकज बाल्मीकि ने कहां,

बताया जाता है कि सोमवार 26 जनवरी की दुपहर लगभग 11 बजे झरिया बाजार स्थित बाटा मोड कपड़ा पट्टी स्थित बाजार मे कोइरीबांध सकिन बाल्मीकि कॉलोनी निवासी प्राइवेट सफाई कर्मचारी मंजू देवी ( 46 वर्ष) साफ सफाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय दुकानदार सुनील केशरी उक्त महिला सफाई कर्मी को दुकान के समीप पड़े कचड़ा को हटाने के लिए कहा। जिसपर महिला सफाई कर्मी मंजू देवी ने मना करते हुए कहा कि आप मुझे कभी भी साफ सफाई का पैसा नहीं देते हैं तो मे यह नहीं कर सकती। महिला सफाई कर्मी मंजू देवी की बात सुन सुनील केशरी इतना तिमतिमा गया कि ना आओ देखा ना ताओ सीधे महिला सफाई कर्मी पर गाली गलौज करते हुए टूट पड़ा । सुनील केशरी ने महिला सफाई कर्मी के हाथों से उसका झाड़ू छीन कर ताबड़तोड़ पिटता रहा। उसे इतना भी नहीं समझ आया कि आखिर वो जिसे सरेआम पीट रहा है वह एक बुजुर्ग महिला है। इस दौरान राहगीरों द्वारा घटनाक्रम का विडियो भी बना लिया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही वृद्ध महिला के परिजन और मोहल्ले के लोगो द्वारा उक्त दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत झरिया थाना मे कर इंसाफ की गुहार लगाई है। वही वाल्मीकि महापंचायत समाज के केंद्रीय अध्यक्ष पंकज वाल्मीकि ने पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए। प्रशासन पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही झरिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000