बगोदर प्रखंड क्षेत्र के अटका लक्ष्मीबागी में विगत कुछ दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है।

बगोदर प्रखंड क्षेत्र के अटका लक्ष्मीबागी में विगत कुछ दिनों से जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है।

हाथियों के एक झुंड ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाते हुए बड़े पैमाने पर खेतों में लगी गन्ना की फसलों को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसके अलावा हाथियों ने मुख्य सड़क किनारे स्थित एक होटल के मकान की दीवार को ढाकर जमींदोज कर दिया। इस अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों के बीच गहरे खौफ का माहौल बना हुआ है।
​घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और पूरी स्थिति से विधायक को अवगत कराया।
​इसके तुरंत बाद विधायक नागेंद्र महतो ने वन विभाग के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रभावित ग्रामीणों व किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर अविलंब उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने वन विभाग को क्षेत्र में सक्रिय हाथियों के झुंड पर प्रभावी नियंत्रण पाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने का कड़ा निर्देश दिया।
​इस दौरान मौके पर दीपू मंडल समेत कई स्थानीय लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000