एफ सी आई की नयी आवास नीति धोखा है :- भाकपा माले

एफ सी आई की नयी आवास नीति धोखा है :- भाकपा माले।

सिन्दरी:- आज दिनांक 23/11/25 को बिरसा समिति सिन्दरी परिसर मे सिन्दरी के उजाङने के साजिश को नाकाम करने के लिए नगर सचिव राजीव मुखर्जी की अध्यक्षता मे एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।

अहम बैठक को संबोधित करते हुए सिन्दरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने माले कार्यकर्ताओ को कहा कि ” एफ सी आई सिन्दरी की नयी आवास नीति एक धोखा है,इसके माध्यम से सिन्दरी को उजाङने की साजिश चल रही है जिसे सफल होने नही दिया जायगा। ”

इस बैठक मे सभी उपस्थित साथियो ने एक स्वर मे आवाज लगाए कि

एफ सी आई की नयी आवास नीति धोखा है।

जो घर सरकारी है वो घर हमारी है।

सिन्दरी मे रहना है तो आन्दोलन करना होगा।

आवाज दो हम एक है।

इस अहम बैठक मे 30/11/25 को शहरपुरा मे संध्या पांच बजे मशाल जुलूस।

7/12/25 को डोमगढ मे नयी आवास नीति के विरूद्ध आम सभा करने का निर्णय लिया गया ।

सिन्दरी विधायक चन्द्रदेव महतो मुख्य बक्ता होगें।

इस बैठक मे निम्नलिखित कामरेडो ने अहम योगदान दिए:-

सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी,विमल कुमार, रामाश्रय सिंह, सकुन्तला देवी, सहदेव सिंह, बिरिन्चि महतो, दशरथ ठाकुर, राजू सिंह, संजय सिंह, राजू पाण्डेय, गोपाल महतो, मुन्ना मुखिया, दिलीप विश्वकर्मा, मकसूद आलम, मनोज कुमार, मधु सरकार, रघु यादव, राजेश मुखर्जी, किशोर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, विनोद महतो, प्रकाश मंडल, संजय कुमार सिंह, अशोक देव आदि लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000