भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी के तीनों शाखाओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी के तीनों शाखाओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में एफसीआई सिंदरी की आवास नीति के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। सिंदरी को उजाड़ने के साजिश के खिलाफ, एफसीआई सिंदरी की नई आवास नीति की आलोचना की गई।

बैठक में जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के तहत सिंदरी को उजाड़ कर और सिंदरी के बहुमूल्य जमीन को अपने पूंजीपति दोस्तों को कौड़ी के भाव में देने की साजिश चल रही है। इसके खिलाफ सिंदरी की जनता को एकताबद्ध होकर संघर्ष करना होगा।

इससे पहले भी इस तरह का प्रयास से उजड़ने की साजिश की गई थी जिसे सिंदरी की जनता ने एकजुट होकर नाकाम किया था।

इसलिए सिंदरी के अस्तित्व रक्षा के लिए सभी सिंदरीवासीयों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों को एक मंच पर आकर बृहद संघर्ष करना होगा। क्योंकि यह लड़ाई केवल एफसीआई प्रबंधन से नहीं बल्कि केंद्रीय सरकार की नीति के खिलाफ भी‌ है। उन्होंने कहा कि एफसीआई प्रबंधन को जनपक्षीय नई आवास नीति लानी चाहिए जिसमें सभी सिंदरीवासी और पूर्व कर्मचारी एवं उनके आश्रित को आसानी से आवास मिल सकें।

बैठक की अध्यक्षता श्यामा पद मंडल ने की बैठक में सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी सचिव गौतम प्रसाद, शाखा दो सचिव सूर्यकुमार सिंह शाखा तीन के सचिव राज नारायण तिवारी, दीपक बनर्जी, शिबू राय, सविता देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000