लालू यादव का दिल्ली में सफल ऑपरेशन

*लालू यादव का दिल्ली में सफल ऑपरेशन…*

बिहार की राजनीति के सबसे बड़े नामों में से एक लालू प्रसाद यादव की आंख का ऑपरेशन सफल रहा। बिहार के पूर्व CM और राजद प्रमुख लालू यादव लंबे समय से मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे थे, दिल्ली के सेंटर फॉर साइट अस्पताल में डॉ. महिपाल सचदेव के नेतृत्व में सर्जरी हुई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन की खबर उनकी बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने X पर साझा की है। तस्वीर के साथ लिखा, ऑपरेशन सफल रहा। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार। मीसा ने शुभचिंतकों से लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की अपील भी की। ऑपरेशन के बाद लालू यादव की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल वे पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली में मीसा भारती के सरकारी आवास पर ठहरे हैं। कुछ दिन आराम के बाद बिहार लौटने की तैयारी करेंगे। इस बार अस्पताल के गलियारे में एक चेहरा रोहिणी आचार्य का नहीं दिखा। उनका कोई सार्वजनिक बयान या पोस्ट सामने नहीं आया, जबकि सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान रोहिणी ने पिता की पूरी देखरेख की और अपनी एक किडनी दान कर उनकी जान बचाई। देशभर में उस त्याग की जमकर सराहना हुई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000