केन्द्रीय सरकार के प्रतिष्ठान एफ सी आई प्रबंधन के आवासीय नीति सिन्दरी को उजाङने की साजिश है:-सिन्दरीवासी। 

केन्द्रीय सरकार के प्रतिष्ठान एफ सी आई प्रबंधन के आवासीय नीति सिन्दरी को उजाङने की साजिश है:-सिन्दरीवासी।

सिन्दरी:- आज दिनांक 4/12/25 को एफ सी आई सिन्दरी के आवासीय नीति के विरोध मे 7/12/25 को डोमगढ के बङा शिव मंदिर के मैदान मे एक

विराट जनसभा का आयोजन किया गया है। इस सभा के सफल आयोजन के लिए डोमगढ मे पुरा प्रचार प्रसार किया गया। एफ सी आई के उजाङने की नीति को लेकर सभी मे भय का महौल बन गया है। 7 तारीख के आम सभा लोकप्रिय विधायक चन्द्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के नेतृत्व मे होने की ख़बर सुनकर लोगो मे उत्साह का महौल वना है।  सभी डोमगढवासीयो ने आवाज लगाये मरेंगे जीयेगे लेकिन डोमगढ को नही छोङेंगे। जो जमीन सरकार की है वो जमीन हमारी है।  सभी डोमगढवासियो ने प्रचार प्रसार कर रहे लोगो से मिलकर आमसभा के सफल आयोजन मे पुरा कोशिश करेंगे का पुरा समर्थन किया।  इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे निम्नलिखित साथियो ने अहम योगदान दिए. माले से सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार, राजू पाण्डेय,मुन्ना मुखिया, राजा वावु,सहदेव सिंह ,विरिन्चि महतो अमर सिंह  गोपाल महतो, राजू मुखर्जी छोटन चटर्जी, शशिसिंह, कौशल सिंह भाकपा से गौतम प्रसाद, राजद से सुरेश राउत,ऋषि यादव, संजीव यादव, प्रशान्त कुमार दूवे, स्वामीनाथ पाण्डेय के साथ अन्य ने भागीदारी निभाये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000