बांसजोड़ा में रेलवे केबल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा

बांसजोड़ा में रेलवे केबल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा

​पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट धनबाद ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में छिला हुआ कॉपर केबल और चोरी में इस्तेमाल होने वाला औजार बरामद किया गया है।

​घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को कंट्रोल रूम से बांसजोड़ा स्टेशन के पास सिग्नलिंग केबल कटने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ धनबाद के अधिकारियों ने मुखबिरों को सक्रिय किया। रात करीब 10:00 बजे सूचना मिली कि चोर ने केबल काटकर पास की झाड़ियों में छिपा दिया है और वह उसे लेने के लिए रात के अंधेरे में आएगा।

​इसके बाद आरपीएफ की एक विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में छिपकर मोर्चा संभाला। तड़के सुबह करीब 04:00 बजे जब आरोपी चोरी का माल समेटने पहुँचा, तो टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।

आरोपी का विवरण और बरामदगी

  • आरोपी का नाम: मो० अख्तर अली उर्फ राजा (44 वर्ष)
  • निवासी: रहमतगंज, पांडरपाला, भूली (धनबाद)
  • बरामद सामान: करीब 3.5 किलोग्राम छिला हुआ कॉपर केबल और एक हेक्साब्लेड।
  • कीमत: बरामद रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹2,450 आँकी गई है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

​आरपीएफ ने अभियुक्त के विरुद्ध कांड संख्या 09/26, धारा 3RP(UP) Act के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले की जांच उ०नि० मनीषा कुमारी को सौंपी गई है। रविवार को आरोपी को धनबाद रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा (जेल) भेज दिया गया है।

​आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000