धनबाद। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम एवं

धनबाद। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम एवं सीआईबी टीम के द्वारा बृहस्पतिवार मध्य रात्रि में धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर समय करीब 23:15 बजे गश्त के दौरान हावड़ा छोर में दो व्यक्ति को संदिग्ध हालत ट्रॉली बैग एवं पिट्ठू बैग लेकर गाड़ी संख्या 13329 (गंगा दामोदर एक्सप्रेस) के ऐसी कोच के तरफ जाते हुए पकड़ा गया, पिट्ठू बैग वजनी प्रतीत हो रहा था| ट्रॉली एवं पिट्ठू बैग में रखे समान के बारे में पूछने पर दोनों ने बताया कि दोनों के पिट्ठू बैग एवं ट्रॉली में अंग्रेजी शराब है| आगे पूछताछ के क्रम में बताया कि आज हम दोनो गाड़ी संख्या – 13329 (गंगा दामोदर एक्सप्रेस) में रिजर्वेशन करा कर कोच संख्या A 1, बर्थ नम्बर 12 & 24 तारेगना (बिहार) ले जाने वाले थे तथा बिहार ले जाकर अंकित मूल्य से अधिक दामों पर बेचकर पैसा कमा लेते| अंग्रेजी शराब रखने के बाबत कोई वैध्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया| उपरोक्त बरामद अंग्रेजी शराब को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष सहायक उप निरीक्षक शशिकांत तिवारी के द्वारा समय 23:40 बजे जब्त किया गया। तथा गलती बताकर समय 00:15 – 00:30 बजे गिरफ्तार किया गया| जब्त अंग्रेजी शराब एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कारवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया जाएगा।

*जब्त सामान का विवरण* –

(1). आयुस कुमार के ट्रॉली बैग मे 26 अदद ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, प्रत्येक की मात्रा 750 एमएल, प्रत्येक का अंकित मूल्य-1200 रू, तथा एक ग्रे रंग के पिठु बैग में 06 अदद ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, प्रत्येक की मात्रा 750 एमएल, प्रत्येक का अंकित मूल्य -1200 रुपया, 01 अदद सिग्नेचर प्रीमियर व्हिस्की जिसकी मात्रा 750 एमएल एवं मूल्य 1200 रुपया तथा 06 अदद बुडवेजर मगनम बियर प्रत्येक की मात्रा 500 एमएल प्रत्येक म मूल्य 170 रुपया ।

(2) रौशन कुमार उर्फ सत्यम के हरा रंग के पिट्ठू बैग मे 06 अदद सिग्नेचर प्रीमियर व्हिस्की, प्रत्येक की मात्रा 750 एमएल, प्रत्येक का अंकित मूल्य -1200 रू तथा 03 अदद ब्लेंडर्स प्राइड प्रत्येम की मात्रा 750 एमएल , प्रत्येक म मूल्य 1200 रुपया अर्थात (कुल 42 बोतल, कुल मात्रा 31500 एमएल तथा कुल अंकित मूल्य 50,400 ₹ तथा 06 अदद केन बियर की मात्रा 3000 एमएल एवं मूल्य 1020रु) टोटल मात्रा 31500+3000=34500mlएवं Total मूल्य 50400+1020=51420 रुपया । प्रत्येक के ऊपर फॉर सेल इन झारखण्ड ओनली लिखा हुआ है ।

*किसके कब्जे से जब्त हुआ*

(1) आयुस कुमार, उम्र- 18 वर्ष, पिता-श्री नीरज कुमार,

(2) रौशन कुमार उर्फ सत्यम , उम्र- 18 वर्ष, पिता- श्री आशुतोष कुमार,

दोनों का पता – जलाल पुर, थाना- धनरुआ, जिला- पटना (बिहार)

*गश्ती दल के सदस्य*-

1. जीबलाल राम, एएसआई, आरपीएफ

2.शशिकांत तिवारी , एएसआई, आरपीएफ

3. बबुलेश कुमार, एच सी, आरपीएफ

4. प्रविंद कुमार, सीटी, आरपीएफ

5. प्रमोद कुमार – सीटी, आरपीएफ

6. अनिल कुमार, सीटी, आरपीएफ

7. फूलचन्द महतो, एच सी

उमापति सिंह , सीटी, आरपीएफ

मो. तनवीर खान, एचसी, आरपीएफ,

10. विकाश कुमार सीटी, आरपीएफ, अमित कुमार , सीटी, आरपीएफ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000