धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने कांग्रेस प्रतीनिधी मंडल के साथ आज पांच नंबर राजपूत

धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने कांग्रेस प्रतीनिधी मंडल के साथ आज पांच नंबर राजपूत बस्ती पहुंचे जहां जहरीली गैस रिसाव होने से दो महीला की मौत और दो दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल पिडीत हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड गैस रिसाव पर काबु करें । यहां के लोग जान दे देगें मगर जमीन नही देगें। बीसीसीएल दहशत बनाकर खाली विस्थापित करना चाहती है। जनभावनाओं के साथ खिलवाड होगा तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिह स्थानीय ग्रामिणो से मिलकर यह आश्वस्थ किया है कि कांग्रेस पिडीत परिवार के साथ है। श्री सिंह ने कहा बीसीसीएल चाहेगी तो गैस निकाला जा सकता है मगर बीसीसीएल कोयला निकालना चाहती है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह के साथ नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, शाहीद कमर, इरफान खान चौधरी, जय प्रकाश चौहान, आशिश सिंहा, अनू पासवान,सोनू रवानी, कामता चौहान, जावेद खान ,बिट्टु सिंह सहीत सैकडो लोग थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000