सिंदरी: किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में क्रिसमस का भव्य आयोजन

सिंदरी: किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में क्रिसमस का भव्य आयोजन

किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल, रोड़ा बांध, सिंदरी में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की संचालिका श्रीमती दमनी द्विवेदी जी ने की।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा निर्मित क्रिसमस ट्री, क्रिसमस हट एवं क्रिसमस बेल जैसी आकर्षक सजावटी वस्तुओं ने विद्यालय परिसर को अत्यंत सुंदर एवं उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच उपहार एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

समारोह के दौरान बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और क्रिसमस की खुशियों को पूरे उत्साह के साथ महसूस किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक, अभिभावक एवं सहयोगीगण:

रिंकी गुप्ता, शालू सूत्रधार, सुनीता शर्मा, नेहा देवी, माया देवी, पूनम देवी, पुष्पा देवी, सचिमा देवी, सोमनाथ, वर्षा देवी इत्यादि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000