राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश का 6वां राष्ट्रीय सम्मेलन 8 फरवरी 2026 को धनबाद में

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश का 6वां राष्ट्रीय सम्मेलन 8 फरवरी 2026 को धनबाद में

धनबाद। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश का छठा राष्ट्रीय सम्मेलन सर्वसम्मति से आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मेलन बैंकमोड़ स्थित न्यू मार्केट, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संपन्न होगा। सम्मेलन के दौरान पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय “वर्तमान पत्रकारिता और चुनौतियां” निर्धारित किया गया है।

सम्मेलन के अवसर पर तीन पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की परंपरा की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष के कर-कमलों द्वारा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से आए दैनिक अखबार ‘पारसनाथ एक्सप्रेस’ के संपादक एवं डायरेक्टर मौलाना मोबीन रिजवी ने की, जबकि बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान ने किया।

बैठक में धनबाद जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने सम्मेलन की रूपरेखा को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों से मिल-जुलकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगदीश सिंह जी के नाम के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके साथ ही सम्मेलन की तैयारियों को लेकर धनबाद जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह समिति धनबाद सांसद एवं विधायकों के साथ-साथ उपायुक्त तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उनकी सहमति एवं सहयोग प्राप्त करेगी।

बैठक में संघ के बड़ी संख्या में सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विचार रखे और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य रूप से सर्वश्री मौलाना मोबीन रिजवी , झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जहीरूद्दीन खान , वरीय उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश इम्तियाज अहमद , उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह , धनबाद जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव, धनबाद जिला प्रभारी महेंद्र सिंह राजपाल , मोहम्मद खुर्शीद आलम , नौशाद आलम , मोहम्मद शाहिद , शेख असलम अधिवक्ता , अभिषेक श्रीवास्तव , ललन कुमार मालाकार , उज्जवल कुमार बोस , जमालुद्दीन अंसारी , शिशिर कुमार मिश्रा सुनील कुमार सिंह , निरंजन कृष्णा , त्रिदीप बनर्जी , योगेंद्र कुमार , मनोज कुमार श्रीवास्तव , सुभाष कुमार , हरिश्चंद्र भारती , के एम साजिद उर्फ कपिल , मोहम्मद तबरेज अंसारी , आशीष कुमार , विनोद कुमार पांडे , सुमित कुमार वर्मा , मनोज कुमार , सुनील कुमार रवानी , रवि कुमार , अभिषेक श्रीवास्तव, चंदू ठाकुर के अलावा काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी व प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000