डिगवाडीह बिजली विभाग के विशेष कैंप में 27 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान

डिगवाडीह बिजली विभाग के विशेष कैंप में 27 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान

धनबाद डिगवाडीह झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL द्वारा शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, डिगवाडीह कार्यालय में एक विशेष जागरूकता और शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निष्पादन किया गया।

शुक्रवार को दोपहर 4:00 बजे तक चले इस कैंप में कुल 40 उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:
27 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें राहत दी गई।
09 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सिस्टम में अपडेट किए गए, जिससे उन्हें बिजली बिल और अन्य सूचनाएं एसएमएस के जरिए मिल सकें।
13 लंबित मामलों को आगे की जांच और सुधार के लिए प्रभाग कार्यालय को अग्रसारित (Forward) किया गया है।

कैंप के दौरान सबसे अधिक मामले बिजली बिल में गड़बड़ी और बकाया राशि से संबंधित थे। जिन मामलों का निपटारा तुरंत संभव नहीं था, उन्हें सहायक विद्युत अभियंता द्वारा प्रभाग कार्यालय को भेज दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द संशोधित बिल मिल सके।
इस विशेष शिविर का सफल संचालन सहायक विद्युत अभियंता घनश्याम कुमार की देखरेख में हुआ। इस दौरान उपभोक्ताओं की सहायता के लिए टीम में तकनीकी सहायक झरी कुमार दास व राजीव रंजन, सहायक अर्जुन कुमार सिंह और कंप्यूटर परिचालक आशिफ अंसारी, समरेश कर्मकार व उज्जवल मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जोशी न्यूज के लिए डिगवाडीह से मुजाहिद की खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000