पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोयला घोटाले और ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोलकाता में जनसभा को

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोयला घोटाले और ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए दावा किया कि कोयला घोटाले से जुड़े कई अहम सबूत उनके पास मौजूद हैं, जो पेन ड्राइव में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वह संवैधानिक पद की मर्यादा में रहकर चुप हैं, लेकिन अगर केंद्र और जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ाया गया तो वह सब कुछ सार्वजनिक करने से पीछे नहीं हटेंगी।

ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर उन्होंने पेन ड्राइव खोल दीं तो पूरे देश के “होश उड़ जाएंगे।” उनका आरोप है कि कोयला तस्करी से जुड़े पैसों की कड़ी ऊपर तक जाती है और इसमें बड़े नाम शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक सीमा तक ही सहन करेंगी और “लक्ष्मण रेखा” पार होने पर चुप नहीं बैठेंगी।

मुख्यमंत्री ने ईडी की छापेमारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बीएसएफ और सीआईएसएफ की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कोयला तस्करी रोकने में केंद्रीय एजेंसियां नाकाम रही हैं।  ममता बनर्जी ने बताया झारखंड और बंगाल के सबसे बड़ा कोयला घोटाले में अमित शाह के बहुत ही बड़ा हाथ है जिसमें अनेक आईएएस अधिकारी फंस सकते हैं। आज आप देख रहे होंगे जहां विपक्ष का सरकार है वह सांसद भारतीय जनता पार्टी का है सबसे ज्यादा कोयला चोरी वही सब जगह में हो रहा जैसे कि धनबाद बोकारो बाघमारा एवं अनेकों जगह है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000