आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिला स्तर पर पाॅलिटिकल अफेयर कमिटी की घोषणा के बाद आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर निगम चुनाव एवं

आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिला स्तर पर पाॅलिटिकल अफेयर कमिटी की घोषणा के बाद आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर निगम चुनाव एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर आज धनबादमें कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक धनबाद परिषदन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता *धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह* ने किया।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत रुप से विचार-विमर्श कर रणनिती तैयार किया गया। इस क्रम में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षद एवं मेयर प्रत्याशी पद के दावेदार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कांग्रेसजन एवं पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में अपना लिखित आवेदन तीन दिन के अंदर जमा करेंगे।

समिति ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी एवं योग्य, जन समर्थन वाले तथा पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथी 20/1/2026 निर्धारित की गई है। आवेदन धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय, हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा पीएसी के सदस्य अगली बैठक में सर्वसम्मती से मेयर पद के लिये एक उम्मीदवार पर राय बनाने का प्रयाश किया जाएगा । अगर एक राय नही बना तो संभावित आवेदनकर्ताओं का आवेदन हाई कमान के पास भेज दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा निगम एवं नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर नही हो रहा है फिर कांग्रेस विचार धारा को मानने वाले को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाने पर सहमती बनी है पीएसी की अगली बैठक आवेदन प्राप्त करने के बाद जल्द होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनावों में मजबूती से जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा मेयर और वार्ड पार्षद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पर निर्णय जल्द होगा।

बैठक में पोलिटिकल अफेयर कमिटी ( PAC) के सदस्य नगर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के प्रतिनिधि एवं राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य

श्री बृजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद खान, मदन महतो विजय कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, शमशेर आलम, राशिद रजा अंसारी, नवनीत नीरज, अभिजीत राज, राजेश्वर सिंह यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, अशोक कुमार सिंह रविंद्र कुमार वर्मा, शंकर प्रजापति नवनीत नीरज, श्रीमती सीता राणा ,दुर्गादास , जिला परिषद सदस्य राजेश राम, सोहराब अंसारी ,आदित्य आनंद मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा वाल्मीकि ,जहीर अंसारी, राजू दास आशिफ राजा, प्रमोद कुमार यादव देवेंद्र कुमार, शशि भूषण नाथ तिवारी श्याम कुमार साहू उपस्थित थे।

*संतोष कुमार सिंह* जिलाध्यक्ष कांग्रेस धनबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000