संध्या में पथरगामा थानान्तर्गत गांधीग्राम चौक महागामा-गोड्‌डा मुख्य पथ पर बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा

संध्या में पथरगामा थानान्तर्गत गांधीग्राम चौक महागामा-गोड्‌डा मुख्य पथ पर बाईक सवार अपराधकर्मियों के द्वारा

गोड्डा से मोटरसाईकिल से आती हुई महिला के उपर गोली फायर कर जख्मी करने से संबंधित घटना के संदर्भ में वादिनी-सह-जख्मी वन्दना कुमारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पति-संतोष कुमार साह, सा०-सिकरगढ़ टोला वार्ड नं0-07, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार वर्तमान सा०-परसा, थाना-हनवारा, जिला-गोड्डा के फर्वबयान के आधार पर 04 नामजद एवं अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत पथरगामा थाना कांड सं0-13/26 दि0-18.01.2026 दर्ज किया गया।काण्ड की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में काण्ड में संलिप्त अभियुक्तों को अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा भौतिक, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर काण्ड में संलिप्त अभियुक्त 1. श्याम कुमार साह, पिता-प्रकाश साह, सा०-जनमोहम्मदपुर, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार 2. सुबोध कुमार साह, पिता-स्व० गजाधर प्रसाद साह, सा०-सिकरगढ़ टोला, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार 3. मो० आरिफ, पिता-स्व० मो० हनीफ, सा०-काजीपुर, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि काण्ड के वादिनी-सह-जख्मी के पति जो बिहार राज्य में न्यायिक सेवा में हैं का वादिनी के साथ गोड्डा परिवार न्यायालय में केस चल रहा था। वादिनी के पति द्वारा अपने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए 02 लाख रूपया पर हत्या करने हेतु बोला गया था। हमलोग पैसा लेकर वादिनी-सह-जख्मी का हत्या करने के लिए तैयार हो गये और दिनांक-17.01.2026 को वादिनी-सह-जख्मी को जान मारने की नियत से गांधीग्राम चौक के पास चलती मोटरसाईकिल पर जान मारने के नियत से गोली मारे।

 

*काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पताः-*

1. श्याम कुमार साह, पिता-प्रकाश साह, सा०-जनमोहम्मदपुर, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार,

2. सुबोध कुमार साह, पिता-स्व० गजाधर प्रसाद साह, सा०-सिकरगढ़ टोला, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार,

3. मो० आरिफ, पिता-स्व० मो० हनीफ, सा०-काजीपुर, थाना-कहलगांव, जिला-भागलपुर, बिहार

 

*जप्त सामानों की विवरणीः-*

1. घटनास्थल से गोली का अग्रभाग

2. घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल

3. देशी कट्टा-01

4. अभियुक्तों द्वारा घटना के समय प्रयोग में लाया गया 03 हेलमेट

5. अभियुक्तों द्वारा घटना के समय प्रयोग में लाया गया 03 मास्क

 

*टीम में शामिल सदस्यः-*

1. श्री अशोक रविदास, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा।

2. श्री कुमार गौरव, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गोड्डा।

3. पु०नि०, विष्णुदेव चौधरी, पुलिस निरीक्षक, पथरगामा प्रभाग।

4. पु०नि०, दिनेश कुमार महली, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गोड्डा नगर थाना।

5. पु०अ०नि०, शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी, पथरगामा थाना।

6. पु०अ०नि०, मनोज कुमार पाल, थाना प्रभारी, महागामा थाना।

7. पु०अ०नि०, ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी, हनवारा थाना।

8. पु०अ०नि०, रौशन कुमार, थाना प्रभारी, ललमटिया थाना।

9. पु०अ०नि०, राज गुप्ता, प्रभारी, रौतारा, टी०ओ०पी० ।

10. पु०अ०नि०, पंकज कुमार, पथरगामा थाना।

11. पु०अ०नि०, रोमा कुमारी, महागामा थाना।

12. पु०अ०नि०, रोहित कुमार यादव, गोड्डा नगर थाना।

13. पु०अ०नि०, अंकित कुमार झा, गोड्डा नगर थाना।

14. स०अ०नि०, गौरव कुमार, पथरगामा थाना।

15. स०अ०नि०, खालिद अहमद खां, महागामा थाना।

16. तकनीकी

शाखा, गोड्डा।

17. सशस्त्र बल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000