जन अधिकार मंच ने रंजीत कुमार को वार्ड 54 से पार्षद प्रत्याशी घोषित किया।

जन अधिकार मंच ने रंजीत कुमार को वार्ड 54 से पार्षद प्रत्याशी घोषित किया।

जन अधिकार मंच के तत्वावधान में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार को वार्ड संख्या 54 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में आधिकारिक घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को डॉ परवेज़ , सौरभ सिंह,मर्सी रोज़ी, नरसिंह राम एंव संपा शील ने संबोधित किया। मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। प्रेस वार्ता के पश्चात् मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार को माला पहनाकर सदस्यों एंव अन्य प्रमुख लोगों ने शुभकामनाएं दी। कुमार ने बताया कि लंबे समय से निगम चुनाव नहीं होने से वार्ड में कुव्यवस्था का आलम है। जनता की समस्या सुनने में किसी की दिलचस्पी नहीं है। 54 नंबर वार्ड की आम जनता को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे और जनहित के मुद्दों को मजबूती से नगर निगम में रखने का कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

सभी ने रंजीत कुमार की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए उन्हें जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मंच के सदस्यों ने कहा कि रंजीत कुमार सामाजिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और वार्ड की जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। जन अधिकार मंच को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में वार्ड 54 का समुचित विकास होगा।

इस अवसर पर विनोद राम, इंद्रमोहन सिंह, चंद्रावती देवी, अमित सिंह , कुमार राजेश, शैलेश एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000