ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद जिला कमिटी का पुनर्गठन, नई टीम गठित, विजय कुमार ठाकुर बने संगठन सचिव

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन धनबाद जिला कमिटी का पुनर्गठन, नई टीम गठित, विजय कुमार ठाकुर बने संगठन सचिव

सिंदरी: सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, अमित कुमार दत्ता ने शनिवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रविंद कुमार पांडेय एवं प्रमंडल प्रभारी श्री राजेश सिंह के अनुमोदन के उपरांत धनबाद जिला कमिटी का पुनर्गठन कर नई कमिटी का गठन किया गया।

 

संगठन सचिव पद पर बलियापुर थाना क्षेत्र के विजय कुमार ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं संगठन सचिव के रूप में विश्व नारायण पासी (महेशपुर) भी शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दीपक मिस्त्री (वार्ड 53) को दी गई है।

 

नई जिला कमिटी में राहुल कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी के रूप में अकरम रजा (धनबाद), उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी रतन कुमार अग्रवाल (सिंदरी) तथा उपाध्यक्ष पद पर आब्दुल हमीद अंसारी (महुदा) को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव के पद पर सतेंद्र चौहान (धनसार), संयुक्त महासचिव उमेश चौबे (बलियापुर), सचिव के रूप में आनंद बाउरी (बाघमारा), सुजीत सिन्हा (सिनीडीह) एवं प्रेम प्रकाश शर्मा (शहरपुरा) को नियुक्त किया गया है।

 

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राज कुमार शर्मा (शहरपुरा), सेख नाज़िम (खरखरी), करण कुमार (झरिया), भगीरथ सिंह (महुदा), मुख्तार अंसारी (धनबाद), मंजीत तिवारी (निरसा), कुलबीर सिंह (सिंदरी), लालटू मिठारी (बलियापुर), जगदीश प्रसाद (कतरागढ़), गोबिंद चेत्रपाल एवं सतेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। आमंत्रित सदस्य सह जिला सलाहकार के रूप में नेपाल चंद्र महतो, शंकर पांडेय एवं मनोज कुमार श्रीवास्तव रहेंगे।

नवगठित कमिटी से संगठन को जिले में और अधिक सशक्त करने की उम्मीद जताई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000