धनबाद। सिंदरी देश में 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवाओं को राजनीतिक चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 25 जनवरी 2026 को सिंदरी में राष्ट्रीय

धनबाद। सिंदरी देश में 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवाओं को राजनीतिक चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 25 जनवरी 2026 को सिंदरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। पात्र मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने और देश के भविष्य को आकार देने में अपनी आवाज उठाने का अधिकार देता है।

रविवार को इसी क्रम में रोहडावान में क्षेत्र के बीएलओ द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। फॉर्म 6,7,8 की जानकारी जिसमें संशोधन ,ट्रांसफर ,एवं शपथ पत्र की पर्ची लोगों के बीच वितरित की गई। शपथ पत्र में लिखे मतदाता प्रतिज्ञा को लोगों ने पढ़ा। जिसमें लिखा था “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग ,जाति ,समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”। गोष्ठी में उपस्थित मतदान का अधिकार प्राप्त कर चुकी बालिका को बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के उपरांत मुंह मीठा कराया। गोष्ठी में 38 विधानसभा सिंदरी के 388 के बी एल ओ जयंत कुमार, 392 की संगीता देना, 421 की उमा देवी, और 390 की पंकज मनी दीदी एवं बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की गोष्टी आयोजन में भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000