धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह* ने आज 12 फरवरी 2026 को 10 सेंट्रल ट्रेड

*धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह* ने आज 12 फरवरी 2026 को 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा आयोजित देशव्यापी हड़ताल/भारत बंद को अपना पूर्ण नैतिक समर्थन प्रदान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह हड़ताल केवल मजदूर वर्ग का आंदोलन नहीं, बल्कि देश के श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के अधिकार, सम्मान और न्यायपूर्ण आर्थिक नीतियों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महंगाई, बेरोजगारी, श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण की बढ़ती प्रवृत्ति तथा किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों ने व्यापक असंतोष को जन्म दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के लोकतांत्रिक संघर्ष के साथ खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, और इस अधिकार की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

श्री सिंह ने कांग्रेसजनों से आह्वान करते हुए कहा कि वे पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ इस देशव्यापी हड़ताल को नैतिक समर्थन दें तथा श्रमिकों और किसानों के न्यायसंगत मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड/वार्ड स्तर के पदाधिकारियों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं और मजदूर-किसान एकता को मजबूत करें।

उन्होंने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार श्रमिक और किसान हैं। यदि उनकी आवाज को अनसुना किया जाएगा तो सामाजिक और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह श्रमिक संगठनों एवं किसान प्रतिनिधियों से सार्थक संवाद स्थापित करे और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले।

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी यह मानती है कि न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित आर्थिक नीतियां ही देश को समृद्ध और मजबूत बना सकती हैं।

अंत में जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान करती है और मजदूर-किसान हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000