धनबाद रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन AAHT’ के तहत बाल तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग बच्चा रेस्क्यू

धनबाद रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन AAHT’ के तहत बाल तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग बच्चा रेस्क्यू।

धनबाद | 24 फरवरी, 2026

पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के धनबाद मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी (Human Trafficking) के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। ‘ऑपरेशन AAHT’ के तहत की गई इस कार्रवाई में धनबाद स्टेशन पर वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से एक नाबालिग बच्चे को रेस्क्यू किया गया और एक बाल तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में गठित विशेष टास्क टीम (RPF, CIB, GRP और चाइल्ड हेल्प डेस्क) को सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 17322 (वास्कोडिगामा एक्सप्रेस) के सामान्य कोच में कुछ बच्चों को बाल श्रम हेतु बाहर ले जाया जा रहा है। 23 फरवरी की शाम करीब 04:05 बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 07 पर पहुँची, टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर बनाया ‘बालिग’

तलाशी के दौरान टीम को 05 बालिगों के साथ एक डरा-सहमे नाबालिग बच्चा (रॉकी मल्लिक, उम्र 17 वर्ष) मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कंचन मल्लिक और उसका साथी उज्ज्वल मल्लिक इन लोगों को सिकंदराबाद स्थित एक सोलर प्लांट में काम दिलाने के बहाने ले जा रहे थे।

हैरानी की बात यह है कि नाबालिग बच्चे को काम पर लगवाने के लिए आरोपियों ने उसके आधार कार्ड के साथ छेड़खानी की थी। डिजिटल हेरफेर के जरिए बच्चे की उम्र 18 वर्ष से अधिक दिखाई गई थी। हालांकि, गहन पूछताछ और आधार सेवा केंद्र पर सत्यापन के प्रयास के दौरान यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

कमीशन का काला खेल

गिरफ्तार आरोपी कंचन मल्लिक ने कुबूल किया कि फैक्ट्री से उन्हें प्रति मजदूर ₹15,000 मिलते थे, जिसमें से वे मजदूरों को केवल ₹12,000 देते थे और शेष ₹3,000 प्रति मजदूर कमीशन के रूप में खुद रखते थे। इसी लालच में वे गांव के सीधे-साधे बच्चों और युवाओं को बहला-फुसलाकर ले जाते थे।

कानूनी कार्रवाई और जब्ती

गिरफ्तार आरोपी: कंचन मल्लिक (37 वर्ष), निवासी- जामताड़ा।

फरार आरोपी: उज्ज्वल मल्लिक (पुलिस तलाश में जुटी है)।

बरामदगी: फर्जी आधार कार्ड, आधार की फोटोकॉपी और जसीडीह से सिकंदराबाद के रेल टिकट।

दर्ज केस: धनबाद रेल थाना में कांड संख्या 67/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और JJ Act (75, 81) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रेस्क्यू किए गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षित रूप से चाइल्ड हेल्प डेस्क, धनबाद को सौंप दिया गया है, जहाँ से उसे परिजनों तक पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है। धनबाद रेल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर सराहना हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000