झरिया में प्रशासन को चुनौती देता अवैध लॉटरी का काला कारोबार।

झरिया में प्रशासन को चुनौती देता अवैध लॉटरी का काला कारोबार।

झरिया धनबाद झारखंड सरकार के कड़े निर्देशों और पुलिस की कथित मुस्तैदी के दावों के बीच झरिया थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ताज़ा मामला झरिया के बाटा मोड़, बैंक ऑफ इंडिया के समीप का है, जहाँ खुलेआम टेबल लगाकर लॉटरी के टिकट बेचे जा रहे हैं।

गरीबों की गाढ़ी कमाई पर डाका। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध धंधे का मुख्य निशाना क्षेत्र के गरीब मजदूर और दिहाड़ी कामगार हैं। रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाकर इन मजदूरों की दिनभर की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ झरिया थाना के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधी गई है।  जो छापना है छाप दो धंधेबाजों के बुलंद हौसले। इस अवैध कारोबार में बिरजू साव नामक व्यक्ति का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बिरजू साव अपनी दुकान से इस सिंडिकेट को संचालित कर रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम न्यूज़ कवर करने और पुलिसिया कार्रवाई को चुनौती दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिरजू साव ने अहंकार भरे लहजे में कहा। मेरा कोई बाल बांका नहीं कर सकता। न्यूज़ लगा दो, जो छापना है छाप दो, हमें किसी का डर नहीं है। धंधेबाज का यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि उसे या तो स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है या फिर उसे कानून का कोई खौफ नहीं है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल। झारखंड सरकार ने राज्य में लॉटरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद झरिया के मुख्य बाज़ारों में टेबल लगाकर लॉटरी बेचना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करता है। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब सरकार के निर्देश सख्त हैं, तो झरिया पुलिस इन धंधेबाजों पर नकेल क्यों नहीं कस पा रही है।

पाथर्डी से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000