नंद किशोर यादव ने नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली राज्य के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का लिया संकल्प

नंद किशोर यादव ने नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली राज्य के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का लिया संकल्प

नागालैंड के राजनैतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया जब वरिष्ठ नेता श्री नंद किशोर यादव ने राज्य के 23वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कोहिमा स्थित ‘लोक भवन’ के डॉ. इमकोंगलिबा एओ हॉल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

शपथ ग्रहण गुवाहाटी उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायूर्ति श्री आशुतोष कुमार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
समारोह में नागालैंड के मुख्यमंत्री डॉ नेफू रियो विधानसभा अध्यक्ष शेयरिंगैन लोगकुमेर, मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण बदलाव: श्री यादव ने अजय कुमार भल्ला का स्थान लिया है, जो अब तक राज्य का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
राज्यपाल का संबोधन
शपथ ग्रहण के उपरांत प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव ने कहा
मैं नागालैंड की महान परंपराओं, समृद्ध संस्कृति और जनकल्याण के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ नागरिकों की सेवा का संकल्प लेता हूँ। राज्य की शांति स्थिरता और युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र आज देश की प्रगति का मुख्य केंद्र बन रहा है और वे नागालैंड को एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000