डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद की छात्रों ने पोलिरिस संथा की कॉडिंग परीक्षा में सफल*

*डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद की छात्रों ने पोलिरिस संथा की कॉडिंग परीक्षा में सफल*

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद की छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा मधुश्री झा तथा कक्षा 11 की छात्रा प्रणतोशमी ने पोलारिस संस्था द्वारा आयोजित कोडिंग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य द्विवेन्दु त्रिपाठी ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोडिंग और तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। विद्यालय के छात्र-छात्राएँ इस दिशा में आगे बढ़कर नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

प्राचार्य ने यह भी कहा कि यदि विद्यार्थी लगन और परिश्रम के साथ नई तकनीकों को सीखते रहें तो भविष्य में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक द्वय अभिजीत दत्ता और राहुल वर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को कोडिंग की तैयारी में मार्गदर्शन दिया।

विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000