हिंदी साहित्य के आंगन में गूंजा सोमनाथ स्वाभिमान डॉ गुलाब चंद पटेल सम्मानित

हिंदी साहित्य के आंगन में गूंजा सोमनाथ स्वाभिमान डॉ गुलाब चंद पटेल सम्मानित।

वेरावल गुजरात। सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 77वें अखिल भारतीय अधिवेशन में गुजरात के प्रतिष्ठित साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गुलाब चंद पटेल को उनकी विशिष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह गौरवशाली आयोजन न केवल साहित्य का संगम रहा, बल्कि गुजरात की धरती पर आयोजित होने वाला हिंदी साहित्य सम्मेलन का यह पांचवां ऐतिहासिक अधिवेशन भी था।
इस त्रि-दिवसीय अधिवेशन के दौरान देश भर के मूर्धन्य विद्वान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में सोमनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सेनापति जी, प्रो. डॉ. त्रिभुवन नाथ शुक्ल प्रो. डॉ. सूर्यकांत दीक्षित और डॉ. सचिन्द्र नाथ मिश्र जैसे प्रकांड विद्वान शामिल थे।
अधिवेशन के शैक्षणिक सत्र में डॉ. गुलाब चंद पटेल ने सोमनाथ स्वाभिमान की अनुगूंज विषय पर अपना शोधपरक आलेख प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित विद्वानों ने काफी सराहा। इस उपलब्धि के लिए उन्हें डॉ. सचिन्द्र नाथ मिश्र के कर-कमलों द्वारा अंग-वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की ओर से पवित्र तिवारी जी ने उन्हें ₹1100 की सम्मान राशि प्रदान की।
साहित्यिक यात्रा का विमोचन
कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण पड़ाव डॉ. पटेल की साहित्यिक यात्रा पर आधारित पुस्तक का विमोचन रहा। उनकी इस उपलब्धि पर गांधीनगर साहित्य सेवा संस्था सहित देशभर के साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
बधाईयों का तांता। डॉ. पटेल को प्राप्त इस सम्मान पर रचना दर्शन मंच’ की अध्यक्षा सुश्री रजनी प्रभा जी और खम्भोलज साहित्य सेवा संस्था’ गुजरात के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेष वाणिया जी ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. पटेल का यह सम्मान गुजरात और हिंदी साहित्य जगत के लिए गौरव का विषय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000