बलियापुर शांति समिति की बैठक SSP ने थाना प्रभारी की थपथपाई पीठ कहा जनता पर भरोसा करना मेरी बड़ी भूल थी।

बलियापुर शांति समिति की बैठक SSP ने थाना प्रभारी की थपथपाई पीठ कहा जनता पर भरोसा करना मेरी बड़ी भूल थी।

धनबाद बलियापुर मंगलवार को बलियापुर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में धनबाद SSP का कड़ा और भावुक रूप देखने को मिला। रामनवमी की रात हुई हिंसा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने जहाँ एक ओर स्थानीय जनता के व्यवहार पर नाराजगी जताई वहीं दूसरी ओर पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की।

जनता पर भरोसा करना पड़ा भारी SSP

बैठक को संबोधित करते हुए SSP ने दो टूक शब्दों में कहा मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई कि मैंने बलियापुर की जनता पर इतना अधिक विश्वास किया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि जिस जनता पर हम भरोसा कर रहे हैं वही अमन चैन को इस तरह दांव पर लगा देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति केवल पुलिस के भरोसे नहीं बल्कि समाज के सहयोग से चलती है जिसमें इस बार कमी दिखी।

थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार की जांबाजी को सलाम हिंसा को रोकने में स्थानीय पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए SSP ने बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा

सत्यजीत एक अत्यंत ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उस रात उनकी भूमिका सराहनीय रही।

जैसे ही स्थिति बिगड़ी थाना प्रभारी ने बिना समय गंवाए तुरंत हमें सूचना दी। उनकी इसी त्वरित सूचना के कारण ही हम समय पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच सके और एक बड़ी अनहोनी को टालने में सफल रहे।

बैठक में उपस्थित निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने भी जनता से अपील की कि वे नेताओं के भड़काऊ भाषणों में न आएं और अपनी राजनीति चमकाने वालों से दूर रहें। वहीं पूर्व विधायक की पत्नी श्रीमती तारा देवी ने पुलिस से दोषियों को सजा और बेगुनाहों को रिहाई देने की मांग की।

ADM लॉ एंड ऑर्डर ने भी अपने पुराने कार्यकाल CO के रूप में को याद करते हुए कहा कि बलियापुर का ऐसा हिंसक चेहरा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

दोषी पाताल से भी पकड़े जाएंगे पुलिस का संकल्प

SSP ने अंत में दोहराया कि वीडियो और फोटो साक्ष्यों के आधार पर 50 से अधिक लोगों पर FIR की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधी चाहे नरक में भी क्यों न छुपा हो, उसे खोज निकाला जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह वादा भी किया कि किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं होने दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000