धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन AAHT का बड़ा धमाका मासूमों के बचपन का सौदा करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार।

धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन AAHT का बड़ा धमाका मासूमों के बचपन का सौदा करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार।

धनबाद! जिसे कोयला राजधानी कहा जाता है, आज वहां से इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ प्रशासन मुस्तैद होने का दावा करता है वहीं दूसरी तरफ बाल तस्करी के सौदागर मासूमों की ज़िंदगी को चंद रुपयों में नीलाम करने की फिराक में हैं। लेकिन इस बार आरपीएफ और जीआरपी की पैनी नज़र ने इन नरभक्षियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को धनबाद के प्लेटफार्म संख्या 07 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वास्कोडिगामा एक्सप्रेस (17322) के आते ही संयुक्त टास्क टीम ने धावा बोल दिया। गुप्त सूचना मिली थी कि इस ट्रेन के जनरल कोच में मासूम बच्चों को ‘भेड़-बकरियों’ की तरह लादकर बंधुआ मजदूरी के लिए बाहर ले जाया जा रहा है।

खौफनाक सच: गिट्टी तोड़ने के लिए हुबली जा रहे थे बच्चे

पकड़े गए दो तस्करों—कारु पूजहर (देवघर) और रोहित कुमार राय (जमुई)—ने पूछताछ में जो कबूला है, वो रूह कंपा देने वाला है।

दो बच्चों को रांची और एक 14 साल के मासूम प्रकाश मुर्मू को कर्नाटक के हुबली ले जाया जा रहा था।

मकसद? गिट्टी तोड़ने वाली कंपनी में जोखिम भरा काम कराना। बिना माता-पिता की सहमति के, इन बच्चों को खिलौनों की जगह पत्थर तोड़ने वाले औजार थमाने की तैयारी थी।

रेलवे चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर पूजा कुमारी की शिकायत पर GRPS धनबाद ने कांड संख्या 87/26 दर्ज कर लिया है। नए कानून BNS की धारा 137(2), 143(5) और JJ Act 75, 81 के तहत इन तस्करों पर मामला दर्ज हुआ है। अब इनके खिलाफ अनुसंधान का जिम्मा धनंजय कुमार सिंह को सौंपा गया है।

क्या रेलवे स्टेशन सिर्फ सफर का जरिया हैं या तस्करी का अड्डा बनते जा रहे हैं आज टीम की मुस्तैदी से 03 बच्चों का भविष्य तो बच गया लेकिन सवाल यह है कि आखिर ये ‘सौदागर’ कब तक हमारे नौनिहालों की ज़िंदगी से खेलते रहेंगे

इस ऑपरेशन में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक, CIB, GRP और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने जो तालमेल दिखाया, वह काबिले तारीफ है।

गश्ती दल के सदस्य

1. अरविंद राम, IPF/CIB/DHN

2. कुन्दन कुमार, SI/RPF/Post/DHN

3. कमलेश्वर कुमार सिंह, ASI/RPF/Post/DHN

4. शशिकांत तिवारी, ASI/RPF/CIB/DHN

5. संजीव कुमार सिंह, HC/RPF/Post/DHN

6. राम प्रसाद, HC/RPF/Post/DHN

7. ब्रजेश कुमार, HC/RPF/CIB/DHN

8. फूलचंद महतो, HC/RPF/CIB/DHN

9. अमित प्रसाद, HC/RPF/CIB/DHN

10. तनवीर खान, HC/RPF/CIB/DHN

11. प्रविंद कुमार, CT/RPF/POST/DHN

12. अनिल कुमार, CT/RPF/POST/DHN

13. उमापति सिंह, CT/RPF/CIB/DHN

14. विकास कुमार, CT/RPF/CIB/DHN

15. अमित कुमार वर्मा, CT/RPF/CIB/DHN

16. विमल रंजन तिग्गा, ASI/GRPS/DHN

17. दिलीप कुमार पाल, ASI/GRPS/DHN

18. अनीता मिंज, ASI/GRPS/DHN

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000