धनबाद प्रशासन का सफेद झूठ PMO पोर्टल पर ऑल इज वेल’ की फर्जी रिपोर्ट जबकि CISF जब्त कर रही है अवैध कोयला।

धनबाद प्रशासन का सफेद झूठ PMO पोर्टल पर ऑल इज वेल’ की फर्जी रिपोर्ट जबकि CISF जब्त कर रही है अवैध कोयला।

धनबाद मैं नरेंद्र जोशी पिछले लंबे समय से प्रधानमंत्री कार्यालय PMO को हजारों पत्रों और शिकायतों के माध्यम से धनबाद में फल-फूल रहे अवैध कोयला सिंडिकेट के बारे में अवगत करा रहा हूँ। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक बात यह है कि धनबाद जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी PMO पोर्टल पर लगातार गलत और भ्रामक रिपोर्ट भेज रहे हैं कि जिले में अवैध कोयला चोरी नहीं हो रही है।
CISF की कार्रवाई ने खोली प्रशासन के झूठ की पोल
अभी हाल ही में CISF की टीम ने दोबारी कोलियरी एरिया-9 के पास छापेमारी कर 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है। अब मेरा सीधा सवाल उन अधिकारियों से है जो PMO को क्लीन चिट’ भेजते हैं
यदि प्रशासन के अनुसार चोरी नहीं हो रही तो यह 30 टन कोयला क्या आसमान से टपका था
CISF को कोयला मिल रहा है पर जिला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को यह क्यों नहीं दिखता
30 टन महज एक मोहरा असली खेल हजारों टन का
मेरा स्पष्ट आरोप है कि यह 30 टन की जब्ती केवल जनता और PMO की आंखों में धूल झोंकने के लिए की गई ‘खानापूर्ति’ है। सच्चाई यह है कि
डायरेक्ट लोडिंग माइंस से सीधे हाईवा के माध्यम से हजारों टन कोयला खुलेआम लूटा जा रहा है।
मिलीभगत बिना स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की शह के हजारों टन कोयले की ढुलाई नामुमकिन है।
PMO का अपमान पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट डालना सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गुमराह करना है। यह उन ईमानदार कोशिशों पर तमाचा है जो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए की जा रही हैं।
मेरी मांग अधिकारियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मैं प्रधानमंत्री कार्यालय से यह मांग करता हूँ कि जो अधिकारी अवैध खनन को शून्य दिखाकर गलत रिपोर्ट सबमिट कर रहे हैं उन पर तुरंत विभागीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। जब तक इन सफेदपोश संरक्षकों पर कार्रवाई नहीं होगी धनबाद की काली कमाई का यह खेल बंद नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000