भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हर घर जल योजना L&T की गुंडागर्दी और प्रशासनिक नपुंसकता का गवाह बना गौशाला बाजार

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हर घर जल योजना L&T की गुंडागर्दी और प्रशासनिक नपुंसकता का गवाह बना गौशाला बाजार
धनबाद सिंदरी सरकारी फाइलों में तो हर घर जल’ पहुँच गया लेकिन हकीकत यह है कि गौशाला बाजार की जनता आज भी प्यास से तड़प रही है। सिंदरी की जलती सड़कों पर जनता की हाय लग रही है मगर धनबाद के नगर आयुक्त और उपायुक्त DC कुंभकर्णी नींद के ऐसे आगोश में हैं कि उन्हें जनता की चीखें सुनाई नहीं दे रहीं। अधिकारियों की मिलीभगत या अंधेरगर्दी
जल जीवन मिशन यहाँ भ्रष्टाचार जीवन मिशन में तब्दील हो चुका है। अमित वशिष्ठ सिंह जैसों की तानाशाही और जिला जल आपूर्ति विभाग के हरीश पांडे की बेशर्म लापरवाही ने यह साबित कर दिया है कि सिंदरी में नियम-कानून नहीं बल्कि L&T कंपनी की मनमर्जी चलती है। नगर आयुक्त की नाक के नीचे जनता के हक का गला घोटा जा रहा है और साहब शायद किसी ‘खास’ फाइल को दबाने में व्यस्त हैं।

जब पत्रकार धरातल पर उतरकर इस महाघोटाले और बदहाली का सच दिखा रहे हैं, तो धनबाद के डीसी और नगर आयुक्त की आँखों पर बंधी पट्टी क्यों नहीं खुल रही नरेंद्र जोशी ने PMO पोर्टल पर शिकायतों की झड़ी लगा दी शिकायत का चाबुक चला लेकिन यहाँ के बेलगाम अधिकारियों ने PMO के आदेशों को भी रद्दी का टुकड़ा समझ लिया है। क्या नगर आयुक्त और हरीश पांडे को किसी बड़ी शक्ति का संरक्षण प्राप्त है जो वे जनता और सरकार दोनों को ठेंगा दिखा रहे हैं
रणभेरी 2 दिन का समय वरना सड़कों पर होगा हिसाब
धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है। अब विनती नहीं रण होगा। गौशाला बाजार की जनता ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी जारी की है
अगर अगले 2 दिनों के भीतर एक-एक घर में जल कनेक्शन चालू नहीं हुआ तो नगर आयुक्त और धनबाद उपायुक्त का पुतला दहन सिंदरी की सड़कों पर किया जाएगा। यह पुतला दहन प्रशासन के अहंकार की अंत्येष्टि होगी। इसके बाद होने वाले किसी भी उग्र आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी लापरवाह हरीश पांडे और जिला प्रशासन की होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000