भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भव्य विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भव्य विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में उत्साह

: पश्चिम बंगाल सहित पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में आज स्थानीय सिंदरी नगर रोड़ाबांध भाजपा कार्यालय से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने जयकारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह, इंद्रमोहन सिंह, सांसद प्रतिनिधि पिंकू महतो, एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविश्वर मरांडी, कुमार राजेश, राजेश चौधरी, सुनील शर्मा, इंद्रजीत सिंह, शतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास, विकास की नीति और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी जोश और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत बनाने में जुटे रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000