NEET में घोटाले, छात्रों पर अत्याचार—केंद्र सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना बंद करे

NEET में घोटाले, छात्रों पर अत्याचार—केंद्र सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना बंद करे

152 से अधिक परीक्षाएँ रद्द, लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद—जिम्मेदार शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा? : श्रीमती अनुपमा सिंह

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की वर्किंग प्रेसिडेंट सह धनबाद की लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह ने नीट परीक्षा को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलनों और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उसकी आवाज़ सुनने के बजाय पुलिस की लाठियों से उसे दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएँ 152 से अधिक बार रद्द या प्रभावित हुई हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय जवाबदेही से बचते रहे हैं।

श्रीमती अनुपमा सिंह ने कहा कि नीट अभ्यर्थियों सहित देशभर के छात्र पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी लोकतांत्रिक आवाज़ को पुलिसिया बर्बरता के माध्यम से कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

उन्होंने कहा कि जब परीक्षा प्रणाली बार-बार विफल हो रही है, पेपर लीक की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं और छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, तब केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

श्रीमती अनुपमा सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक एवं पारदर्शी सुधार किए जाएँ, पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, छात्रों पर किए गए पुलिसिया दमन की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएँ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनके अधिकारों, सम्मान और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी। देश के युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000