झरिया अंचल कार्यालय के बाहर 15 मई 2026 को 11:00 बजे दिन में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, भ्रष्टाचार और

झरिया अंचल कार्यालय के बाहर 15 मई 2026 को 11:00 बजे दिन में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, भ्रष्टाचार और अवैध उगाही के खिलाफ प्रदर्शन झरिया अंचल कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार, आम लोगों से हो रही अवैध उगाही तथा विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध जताया।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और बिना पैसे के काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। बताया गया कि धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडों के अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पदाधिकारी कार्यालयों में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा इसी मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद जुबैर खान, भगवान दास, शमशेर आलम, शाहिद कमर,और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद कि खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000