हर्ल ने सीएसआर के तहत 399 दिव्यांगों के बीच 1 करोड़ के सहायक उपकरणों का किया वितरण

हर्ल ने सीएसआर के तहत 399 दिव्यांगों के बीच 1 करोड़ के सहायक उपकरणों का किया वितरण

सिंदरी । हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के स्पंदन क्लब में 399 दिव्यागों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम हर्ल सिंदरी प्रबंधन ने आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो, विशिष्ट अतिथि डाॅ सिबा प्रसाद मोहंती, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया।

इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो ने दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने की योजना लाने के लिए हर्ल के पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर्ल प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना हरेक दिव्यांग को भी स्वावलंबी बनाने की दिशा में पहल किया है।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर्ल प्रबंधन दिव्यांगों के चयन में स्थानीय जन प्रतिनिधि का कोई सहयोग नहीं लिया गया है और ना ही चयनित सूची की जानकारी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि हटिया बाजार के दिव्यांग बिक्रेताओं का नाम इस सूची मे नहीं रहना हर्ल प्रबधंन के चयन प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। विधायक ने कहा कि हर्ल के सी एस आर फंड का लाभ सिंदरी के लोगों को नहीं मिल रहा है। सिंदरी बस्ती की जलापूर्ति योजना आज भी लंबित है। हर्ल कौशल विकास योजना सहित अन्य कार्यो को धरातल पर नहीं उतार रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सहयोगी बनाने से ही सिंदरी का भी विकास संभव होगा। हर्ल के प्रबंध निदेशक सिबा प्रसाद मोहंती ने विधायक चंद्रदेव महतो के सुझाव का स्वागत करते हुए अपने मातहतों को निर्देश दिया कि भविष्य में इस संबध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लें।

इस अवसर पर एम्लिकों द्वारा चिन्हित 399 दिव्यागों को लगभग 1 करोड की राशि से 1065 सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमें 101 बैट्री चलित ट्राई साईकिल, 1 ब्रेल केन फोल्डिंग, 132 श्रवण यंत्र, 10 सीपी चेयर, 306 बैसाखी, 208 बैसाखी एल्बो, 3 जाॅय स्टिक व्हिल चेयर, 31 रोलेंटर, 7 सुगम्या केन, 13 टी एल एम किट, 125 तिपहिया साईकिल, 8 दृष्टि बाधित किट, 7 वर्किंग स्टिक, 63 फोल्डिंग व्हिल चेयर, कृत्रिम अंग और 50 कैलिपर्स का वितरण किया गया।

 

सक्षम कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 

हर्ल के सी इ आर के तहत एन एस डी सी के ट्रेनिंग पार्टनर लाला मोतीलाल गोयल ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से महिलाओं के बीच शिक्षा का अलख जगाने के लिए सक्षम योजना को हर्ल सिंदरी प्रबंधन ने शुरुआत की है। इसके तहत सिंदरी के मदर टेरेसा स्कूल में महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा दी जा रही है। इसमें शामिल महिलाओं को रोजगारन्मुखी शिक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया। हर्ल के प्रबंध निदेशक डॉ सिबा प्रसाद मोहंती ने महिलाओं को इस ट्रेनिंग के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हर्ल सिंदरी बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी, हर्ल सिंदरी एच आर हेड विक्रांत कुमार, हर्ल सीएसआर प्रबंधक सुनील उनियाल, हर्ल सीएसआर उप प्रबंधक आकाश कुमार व प्रतीक कुमार सिंह, एलिम्को राँची ईकाई प्रमुख तरुण कुमार, एलिम्को के कनिष्ठ प्रबंधक संजय मंडल, अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000